Blog

ज़ेरोधा एक डिस्काउंट ब्रोकर है और आपको कम ब्रोकरेज के साथ ट्रेड करने का विकल्प प्रदान करता है लेकिन जब बात खाता खोलने की आती है तो यहाँ पर एक प्रश्न आता है कि क्या ज़ेरोधा में मुफ्त खाता खोल सकते है?

अगर नहीं तो ब्रोकर अकाउंट खोलने के लिए कितना शुल्क चार्ज करता है? इस पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े

ज़ेरोधा डीमैट खाता शुल्क

ज़ेरोधा एक स्टॉक ब्रोकिंग सर्विस देने वाली कम्पनी है , तो यहाँ पर आप अपने ट्रेड के अनुसार अलग-अलग तरह के खाता खुलवा सकते हैं , जो की  निम्नलिखित हैं।

  • इक्विटी अकाउंट  
  • कमोडिटी खाता 
  • एन.आर.आई (NRI ) डीमैट  खाता 
  • माइनर डीमैट  खाता (नाबालिग़ के लिए)
  • आफलाइन 3 इन 1 डीमैट  खाता 
  • ज़ेरोधा 3 इन 1 डीमैट  खाता 

इन का शुल्क उतना ही है जितना आप एक डीमैट  खाता खोलने के लिए शुल्क होता है। 

खातों के बारें में जानने के बाद अब हम ज़ेरोधा के खातों के शुल्क के बारें में जानते हैं। 

ज़ेरोधा के ख़ाते और उनके शुल्कों का विवरण इस प्रकार है:

तो अगर आप सोच रहे थे की क्या ज़ेरोधा में मुफ्त खाता खोल सकते है तो उसका जवाब न है

जिस वक्त आप खाता खोलने की प्रक्रिया शुरू करते हैं , आप निम्नलिखित मोड से इस शुल्क का भुगतान कर सकते है:

  • युपीआई 
  • क्रेडिट कार्ड 
  • डेबिट कॉर्ड 
  • नेटबैंकिंग 
  • वालेट 
  • चेक़ (ऑफ लाइन डीमैट खाता खोलने के समय )

ज़ेरोधा में खाता खोलने का शुल्क देतें समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता जो कि नीचे दिए गए हैं:

  • आप बिना इक्विटी अकाउंट के ज़ेरोधा के साथ कमोडिटी खाता नहीं खोल सकते।
  • आफ लाइन खाता खोलने  में आप को बहुत कागजी करवाई करनी पड़ती है इसलिए आफलाइन  खाता खोलने का शुल्क भी  ज़्यादा होता है। 
  • अगर आप चेक के द्वारा शुल्क देतें हैं तब आप ये देख लें , कि आप का चेक ज़ेरोधा ब्रोकिंग लिमिटेड को सम्बोधित होना चाहिए। 
  • अगर आप 3 इन 1 डीमैट  खाता खोलने के इच्छुक हैं , तो ज़ेरोधा आप को ये मौका आई डी एफ सी बैंक के माधयम से भी प्रदान करती है। और उसके लिए आप को बस उतना ही शुल्क देना है जितना आप ज़ेरोधा में एक आम डीमैट खाता खोलने के लिए देतें हैं। 

तो उम्मीद करते हैं आप के मन के सारे संशय ख़त्म हो गए होंगे किन्तु अगर फिर भी मन के किसी कोने में आप को  खाता खोलने के शुल्क से संबधित कोई भी सवाल है तो आप नीचे दिए गए फार्म में अपना विवरण भर सकते है  पूछ सकतें हैं।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 16 =

This content is available for reading only. Copying the content is restricted.